बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार को सीआरएम 3 में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. घटना के समय मौजूद कर्मचारी तेजी से वहां से बाहर निकल गए. गैस की गंध पूरे सीआरएम एरिया में फैल गई.

शोर- शराबे और अफरा- तफरी के बीच पूरे एरिया को सील कर दिया गया. फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम मौके पर पहुँच चुकी है. गैस रिसाव को रोकने के लिए वाल्व को बंद कर दिया गया है. रिसाव के ज्वाइंट और पाइपलाइन की जांच-पड़ताल की जा रही है.
बताया जा रहा है कि सीआरएम 3 के एआरपी 3 में ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल होने से गैस रिसाव हुआ. इस दौरान वहां मौजूद ठेका मजदूर सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे. उच्चाधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे की घटना के बाद सीआरएम 3 एरिया को सील कर दिया गया. पानी का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को कम किया जा रहा है और वाल्व बंद कर गैस को नियंत्रित किया गया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
