बोकारो: स्टील प्लांट के एसएमएस वन के स्ट्रिपर यार्ड में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ. जहां डीकपलिंग के दौरान 51 वर्षीय ठेका कर्मी दाल चंद पंडित का बाया हाथ कटकर कंधे से अलग हो गया. हादसे के बाद उन्हें तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


विज्ञापन
घटना के संबंध में बीएसएल प्रबंधन ने भी पुष्टि की है. बताया जाता है कि लोको के डीकपलिंग के दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है. उधर घटना के बाद अन्य कर्मियों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
