बोकारो: सेक्टर 6 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 6A में शुक्रवार को दिनदहाड़े स्नैचिंग की घटना सामने आई है. शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे तीन महिलाएं पूजा का सामान नदी में विसर्जित करने जा रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक रीता सिंह नामक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.

पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से अपराधी बिना किसी भय के घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला.
घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
