बोकारो: पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने नक्सल प्रभावित लुगू और झुमरा की तलहटी में बसे गांव- ड्रांड्रा, बिरहोरडेरा और काशीटांड़ का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों के साथ एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया और ग्रामीणों से संपर्क साधते हुए उनमें आत्मविश्वास जगाने का संदेश दिया.

इस अभियान में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कई थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी और सैट के बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे. हथियारबंद जवानों की इस सक्रिय मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई.
पुलिस की मौजूदगी से ग्रामीणों के मन में भरोसा बढ़ा. कई ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद कर सुरक्षा संबंधी चिंताएँ साझा कीं. अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ है और उद्देश्य इलाके में शांति और विकास स्थापित करना है

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
