बोकारो: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी जयंत कुमार सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है. बोकारो पुलिस ने सारनाथ पुलिस के सहयोग से औड़िहार से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. पुलिस आरोपी को बोकारो लेकर आ रही है.

विज्ञापन
मालूम हो कि 8 सितंबर को बोकारो स्टील सिटी थाना में आरोपी के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोपी ने खुद को रोहिंग्या समर्थक बताते हुए मंत्री को धमकी दी थी. जांच के दौरान जयंत कुमार सिंह का नाम सामने आया. आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. मौका पाकर जयंत बाइक से गाजीपुर की तरफ भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर औड़िहार से उसे धर दबोचा. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
