बोकारो: बोकारो से रांची जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बहादुरपुर के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. सब्जी लदी पिकअप वैन की तेज रफ्तार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मारी. इस भीषण हादसे में कसमार प्रखंड के कमलापुर निवासी चंदन तुरी और उनके 13 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-23 को पूरी तरह जाम कर दिया और दोषी चालक की गिरफ्तारी तथा मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे. घंटों तक सड़क जाम रहने के कारण बोकारो-रांची रूट पर लंबा जाम लग गया.
मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस बल पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया. जारीडीह अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से जो भी अनुदान मिलेगा, वह जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सड़क जाम हटाने के लिए लगातार बातचीत चल रही है.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच-23 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं देता. ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग भी की. फिलहाल पुलिस ने वैन चालक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
