बोकारो: सेल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को NDRF और SDRF की संयुक्त टीम द्वारा सीआरबीएन मॉक ड्रिल आयोजित की गई. यह मॉक ड्रिल प्लांट में बीते दिनों हुई लगातार दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा preparedness की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया.

बीएसएल प्रबंधन के अनुसार प्लांट में पिछली बार सीआरबीएन मॉक ड्रिल वर्ष 2022 में आयोजित की गई थी. लगभग तीन वर्ष बाद दोबारा किए गए इस अभ्यास में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) खतरों से निपटने की तैयारी का आकलन किया गया.
जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि हाल की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूती देने की आवश्यकता को उजागर किया है. उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल से यह पता चलता है कि कहां सतर्क रहने की जरूरत है और कौन सी कमियां अभी बाकी हैं. डीसी ने ड्रिल की सराहना करते हुए कहा कि अभ्यास काफी नेचुरल रहा, क्योंकि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी पहले से नहीं थी. पूरा अभ्यास लगभग एक घंटे में पूरा कर लिया गया.
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीएसएल प्लांट में होने वाली घटनाओं की पुनरावृति न हो और सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सुधार लाया जाए. वहीं बीएसएल के पीआरओ मणिकांत धान ने बताया कि थर्मो सेंसिटिव प्लांट होने के कारण बीएसएल में निश्चित समय अंतराल पर NDRF द्वारा ऐसी मॉक ड्रिल की जाती है. इस अभ्यास से यह जांच की जाती है कि प्लांट के सुरक्षाकर्मी आपात स्थिति से निपटने के लिए कितने तैयार हैं.
ड्रिल के दौरान टीमों ने विभिन्न आपदा स्थितियों का सिमुलेशन किया और बचाव, राहत तथा नियंत्रण की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया. मॉक ड्रिल को सफल बताया गया और इसे सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
