बोकारो: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. जिले की पुलिस ने जरीडीह, गोमिया और पेटरवार थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी कर कुल 153 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एडीपीओ बेरमो के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. जरीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव में छापामारी के दौरान एक किलो गांजा के साथ दो व्यक्तियों सुभाष कुमार साव और सोनू कुमार राय को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की स्वीकारोक्ति के आधार पर आगे छापामारी की गई, जिसमें गोमिया थाना क्षेत्र के सुझीत कुमार साव उर्फ लिटू के घर से 77 किलो गांजा और अवैध शराब बरामद की गई. वहीं पेटरवार थाना क्षेत्र के चिंटू साव के घर से 75 किलो गांजा मिला.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
