बोकारो: जिले के चास मुफस्सिल थाना के बगल में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में मारपीट और पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है. इस घटना में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार थाना के पास विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसका विरोध दूसरे पक्ष ने किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई. बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर हमले का भी आरोप लगाया गया है.
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने कई बेगुनाहों को भी जेल भेजा है. इस मामले में थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
जेल भेजे गए आरोपियों में लाल प्रसाद गोराई, पशुपति गोराई उर्फ पशुपति प्रसाद, सुबोध गोराई, कानन रजक, चक्रधर रजक, कबीर रजक, चन्द्रशेखर महतो, हीरालाल शर्मा और संजीव कुमार शर्मा शामिल हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
