बोकारो/ Shubham Mishra जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद मार्केट के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार संजीव सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई. दोनों गोड़ाबाली के निवासी बताए जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजीव सिंह और उनकी पत्नी ट्रक की चपेट में आ गए थे. हादसे के दौरान स्थानीय लोग चालक को ट्रक रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका. इस वजह से पति-पत्नी ट्रक में फंसकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे.
घटना के बाद मृतकों के परिजन और शुभचिंतक इसे महज दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या करार दे रहे हैं. आक्रोशित लोग घटना स्थल पर ही सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने बोकारो के उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की.
फोर लेन पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं. लोगों का आरोप है कि पुलिस चालान काटने में व्यस्त रहती है, लेकिन सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं देती.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
