बोकारो: सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एलएच इलाके में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 22 वर्षीय युवक रवि कुमार पटेल की उसके ही दोस्त अमन झा ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार चौधरी ने बताया कि रवि और अमन में गहरी दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. इसी विवाद ने इतनी गंभीर रूप ले ली कि अमन झा ने गुस्से में आकर रवि पर चाकू से हमला कर दिया.

घायल रवि को उसके कुछ दोस्तों ने गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल के बाहर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. वहां के स्टाफ ने रवि की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बोकारो जनरल अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमन झा खुद सिटी थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और लोग यह सोचकर दंग हैं कि आखिर एक दोस्त ने ही दोस्त की जान क्यों ले ली.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
