बोकारो: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बोकारो जिले के बेरमो गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कोल इंडिया की सीसीएल खास महल परियोजना के कांटा घर (बे ब्रिज) में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरा कांटा घर धू-धू कर जलने लगा. आग लगने से रूम में रखे कंप्यूटर, एसी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए.

विज्ञापन
आग की लपटें खिड़कियों से बाहर निकलने लगीं और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने संबंधित पदाधिकारी को सूचना दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था.

विज्ञापन
