बोकारो: बुधवार को उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना क्षेत्र के दातू स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक मकान में देर शाम छापेमारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई.

विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान टीम ने विभिन्न ब्रांड की करीब 160 पेटी अंग्रेजी शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त किया. जब्त शराब और सामग्री की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. अवैध शराब कारोबार के पीछे विनोद साव का नाम सामने आया है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
