बोकारो: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने जस्टिस आनंदा सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ शनिवार को बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौजूद रहे.

न्याय सदन परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य न्यायाधीश समेत दोनों जजों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान बोकारो बार एसोसिएशन द्वारा स्थापित ई-लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया गया.
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए न्यायालय ने आदेश जारी किया है कि अब सभी दस्तावेज पेपर के दोनों तरफ टाइप किए जाएंगे. इसका उद्देश्य कागज की बचत के साथ पेड़ों और पर्यावरण को संरक्षित करना है. उन्होंने कहा कि पेड़ बचाना, पर्यावरण बचाना और धरती को सुरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का दायित्व केवल केस का निपटारा करना नहीं है, बल्कि न्याय सुनिश्चित करना भी है. यही न्यायिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
