बोकारो/ Shubham Mishara जिले के पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब झारखंड- बंगाल सीमा से सटे सरदाहा गांव में एक बोरे के अंदर बंद युवक मिला. ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पड़े बोरे को देखा और जब उसे खोला गया तो अंदर एक युवक मिला, जिसकी हालत गंभीर थी. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.


विज्ञापन
मौके पर पहुंची पिंडरा जोरा थाना पुलिस ने युवक को तत्काल सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
