आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आदित्यपुर स्थित साईं नर्सिंग होम में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरायकेला जिला में रक्त की कमी को दूर करना था.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता का सबसे पुण्य कार्य बताया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि साईं नर्सिंग होम आदित्यपुर क्षेत्र का सबसे पुराना और भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थान है, जहां आज भी दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में साईं नर्सिंग होम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.
शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई. अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना की और समाज को प्रेरणा देने की अपील की.
इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. लक्ष्मी कुमारी (प्रभारी, स्वास्थ्य उपकेंद्र आदित्यपुर), सीताराम अग्रवाल (संस्थापक, साईं नर्सिंग होम) और संदीप अग्रवाल (मुख्य संचालक, साईं नर्सिंग होम) भी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
