जमशेदपुर/ Afroz Mallik रक्तदान जागरूकता और मोटिवेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी कपाली के अध्यक्ष शानूर रहमान (एसपी भाई) को रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विशिष्ट अतिथि वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर मौजूद रहे. शानूर रहमान को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सम्मान ग्रहण करते समय शानूर रहमान ने यह उपलब्धि अपनी टीम और कपाली की जनता को समर्पित की. उन्होंने कहा कि यह सम्मान अकेले उनका नहीं बल्कि पूरी टीम और समाज की जागरूकता का परिणाम है.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में रक्तदान की महत्वता को बढ़ावा देते हैं और जीवन रक्षक गतिविधियों में युवाओं को जोड़ने में मदद करते हैं.

