जमशेदपुर (Charanjeet Singh)
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह दिल्ली प्रभारी जनाब हुसैन खान रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. शहर प्रवास के दौरान साकची स्थित एक होटल में चंचल भाटिया द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर झारखंड में उनका स्वागत किया गया.

इस दौरान हुसैन कार्यकर्त्ताओं से मिले और जानकारी दी कि बहुत ही जल्द राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर झारखंड में भी प्रदेश से लेकर ज़िला स्तर पर आयोजित किया जाएगा. शिविर के द्वारा जन जन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाएगा. इस मौक़े पर अल्पसंखयक मोर्चा के झारखंड पर्यवेक्षक ताजदार आलम, प्रदेश प्रवक्ता तहसीन हाशमी, ज़िला महामंत्री मेराज अहमद, महामंत्री चंचल भाटिया, वारिय उपाध्यक्ष सरायकेला मो मुख़्तार, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी नौशाद खान उपस्थित थे.

