चांडिल/ Vikash Thakur भाजपा कुकड़ू मंडल के उपाध्यक्ष नारायण महतो के आकस्मिक निधन पर शनिवार को मंडल कार्यालय के सामने शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.


सभा में वक्ताओं ने कहा कि नारायण महतो संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके सामाजिक व्यवहार, सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा.
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारायण महतो का जीवन समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा. उनके मार्गदर्शन और योगदान को पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय तक याद रखेंगे.
शोक सभा में मुख्य रूप से सारथी महतो, सुमन मुखर्जी, भरत चंद्र महतो, प्रवीर महतो, गणेश महतो, सच्चिदानंद महतो, अजय सिंह, अभिराम महतो, परमेश्वर सिंह, बासु गोप और सनातन प्रमाणिक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

