जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहिजाम- ढेकी पाड़ा मोड़ के पास मंगलवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान जामताड़ा के मेझिया निवासी राजेश राणा के रूप में हुईं है.

घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल का एक पैर टूट गया है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
इस सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

