सीतामढ़ी: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 हजार रुपये रिश्वत लेते एक मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कौड़ियां लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को डुमरा में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोच लिया. बताया जा रहा है कि एक लाभुक से योजना से जुड़े काम के एवज में कमीशन की मांग की गई थी.

विज्ञापन
लाभुक द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए मुखिया को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है. उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विज्ञापन
