सीतामढ़ी/ Arzoo Bakhsh जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट बाजार में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जहां एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान सुनील कुमार वर्मा के रूप में हुई है. उन्हें तुरंत इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी विवाद को लेकर यह वारदात हुई. आरोपी भतीजा घटना के बाद से फरार है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
