सासाराम/ Arzoo Bakhsh बिहार के सासाराम जिले के करबंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरी टोला में पुलिस ने छापामारी कर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान सात लड़कियों को पकड़ा गया, जिनमें तीन नाबालिग हैं.

पुलिस ने इस मामले में एक संचालक दशरथ नट को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ी गई युवतियों में हेमा देवी, बरखा देवी, मनीषा और बरखा कुमारी शामिल हैं. तीन नाबालिग लड़कियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि चार युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इस कार्रवाई में करबंदिया थाना समेत कुल पांच थाना की पुलिस टीम शामिल रही. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस को अमरी टोला में देह व्यापार चलने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं. एसडीपीओ ने बताया कि जिले में कई इलाकों में देह व्यापार का गोरखधंधा फल- फूल रहा है. पुलिस समय- समय पर इस पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

