सासाराम/ Arzoo Bakhsh जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान विक्रमा सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक व्यक्ति चेहरे पर गमछा बांधकर विक्रमा सिंह के घर पहुंचा. उसने दरवाजे पर ही विक्रमा को गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने घायल विक्रमा सिंह को तुरंत जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई. परिजन गोपाल सिंह ने बताया कि घटना आपसी रंजिश का नतीजा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
