पटना: बिहार की सियासत में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और वर्तमान में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल सहनी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

अनिल सहनी को राज्य के अतिपिछड़ा वर्ग के एक मजबूत नेता के रूप में जाना जाता है. पार्टी संगठन में उनकी अच्छी पकड़ थी और वे लंबे समय से राजद से जुड़े हुए थे. उनके इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा है कि राजद के अतिपिछड़ा वोट बैंक पर असर पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अनिल सहनी ने हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व से अपनी नाराजगी भी जताई थी. उन्होंने कहा कि अब वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर नया रास्ता चुनेंगे. हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किसी नई पार्टी में शामिल होंगे या नहीं.
राजनीतिक हलकों में अनिल सहनी के इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम राजद के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
