कटिहार: जिले के बरारी विधानसभा के जदयू विधायक और वर्तमान प्रत्याशी विजय सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. मामला बरारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. धमकी मिलने के बाद विधायक विजय सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वाला कौन है और इसके पीछे क्या वजह थी. वहीं विधायक विजय सिंह ने कहा है कि चुनाव के दौरान इस तरह की धमकियां देना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं और जनता के बीच मजबूती से खड़े रहेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
