गयाजी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है. गया जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए कुल चार नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे.

नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही समाहरणालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किए जाने से शहर में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. लोग घंटों जाम में फंसे रहे.
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी. प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और आदर्श आचार संहिता के पालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
डीएम ने बताया कि गया महानगर, बेलागंज, वजीरगंज और बोधगया विधानसभा क्षेत्रों के लिए गया शहर में नामांकन होगा. अतरी विधानसभा के लिए खिजरसराय अनुमंडल कार्यालय, टिकारी और गुरुआ विधानसभा के लिए टिकारी अनुमंडल कार्यालय तथा शेरघाटी, इमामगंज और बाराचट्टी विधानसभा के लिए शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
महाजाम की स्थिति पर डीएम ने कहा कि नामांकन का पहला दिन होने के कारण कुछ असुविधा हुई है, लेकिन आगामी दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
