नालंदा: जिले के बिहारशरीफ स्थित डीईआरसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र) कार्यालय में इन दिनों छात्र- छात्राओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी भत्ता और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं. सोमवार सुबह से ही कार्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र- छात्राएं अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े दिखे.

सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत योग्य युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, वहीं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराया जाता है. नालंदा जिले में इन दोनों योजनाओं के प्रति युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
डीईआरसी कार्यालय के कर्मियों के अनुसार, प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं ताकि किसी को असुविधा न हो. डाटा ऑपरेटर अंशु कुमारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र बेरोजगारी भत्ता और लोन के लिए आवेदन दे रहे हैं, जिसके कारण कार्य का दबाव बढ़ गया है, लेकिन सभी को सेवा देने की पूरी कोशिश की जा रही है.
वहीं, राज कीशोर कुमार ने बताया कि कई छात्र-छात्राएं दूर-दराज के प्रखंडों से यहां पहुंच रहे हैं. वे चाहते हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें जल्द से जल्द मिल सके ताकि वे अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें. प्रशासन की ओर से भी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
