मुजफ्फरपुर: पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है. दोनों अपराधियों की पहचान कुख्यात सुरज सहनी और निरज ठाकुर के रूप में हुई है. दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित था. दोनों अपराधी सीएसपी लूटकांड में गिरफ्तार किए गए थे. इनके खिलाफ बीस कांड थाने में दर्ज हैं. लूट और आपराधिक घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने दोनों अपराधियों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां दोनों का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है.

कैसे हुई मुठभेड़
पुलिस दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले जा रही थी, तभी दोनों शौच जाने के लिए गाड़ी रुकवाई और पुलिस को धक्का देकर भाग गए. पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तभी दोनों अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई.
एसपी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी लगातार लूट की घटनाओं का अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की और दोनों के चौर में छिपे होने की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंची. पुलिस पर फायरिंग करने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अपराधियों को गोली लगी है.

