कटिहार: जिले के गेड़ाबाड़ी बस्ती स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर से चार अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी हुई है. यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है और स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है. चोरी हुई मूर्तियों में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्तियां शामिल हैं.

मूर्तियों की कीमत और वजन
मूर्तियों का वजन लगभग दो क्विंटल से अधिक है. यह घटना लोगों के लिए एक बड़ा झटका है और वे मूर्ति चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना भारी भरकम मूर्ति को चुराने में कई लोगों ने मिलकर लंबे समय तक समय दिया होगा. इसलिए पुलिस को जल्द इन मूर्ति चोरों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि उनके आस्था पर जो चोट हुआ है उसका निदान जल्दी हो सके. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही मूर्ति चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

