कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कदवा थाना क्षेत्र के परवेली पंचायत में एक पिता पर अपने ही 14 वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप लगा है. मृतक का नाम अमित कुमार था.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता संतोष शर्मा ने शराब के नशे में धुत होकर अपने बेटे के मुंह में कपड़ा डालकर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि संतोष की दो शादी थी और वह पहले पक्ष के दोनों पुत्रों को देखना नहीं चाहता था. आरोप यह भी है कि उसने पहले अपनी पहली पत्नी और अपनी मां की भी हत्या शराब के नशे में ही कर दी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
