जमुई: जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के केनुई और रामसागर गांव के बीच शनिवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भुल्लो गांव मजदूरी का काम करने जा रहे थे. मृतकों में डुमरकोला गांव के बनारसी और खरुई बरियारपुर के गंगा यादव शामिल हैं. घायल युवक का नाम मसूदन कोड़ा है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची लछुआड़ पुलिस तीनों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बनारसी और गंगा यादव को मृत घोषित कर दिया. मसूदन कोड़ा की हालत गंभीर देख उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
