पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद लोजपा (रामविलास) सांसद और मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी नए विवाद में घिरती नजर आ रही हैं. मामला उनके मतदान के बाद दिखाए गए “दो स्याही निशानों” का है, जिस पर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, मतदान के दिन मंत्री अशोक चौधरी अपने परिवार के साथ पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पहुंचे थे. मतदान के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने मीडिया के सामने अपनी उंगलियों पर स्याही का निशान दिखाया. इसी दौरान शांभवी चौधरी ने पहले अपने दाहिने हाथ की उंगली दिखाई और फिर बाएं हाथ की उंगली पर भी स्याही का निशान दिखा दिया.
कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया है, जिसमें दोनों हाथों की उंगलियों पर लगे स्याही के निशान को लाल घेरे में दिखाते हुए लिखा गया “दोनों हाथ से वोट चोरी”. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं और शांभवी चौधरी ट्रेंड करने लगी हैं.
हालांकि, अब तक शांभवी चौधरी या मंत्री अशोक चौधरी की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. निर्वाचन आयोग की ओर से भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
