दरभंगा: पुलिस केंद्र लहेरियासराय में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया. निरीक्षण क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता को बनाए रखना है.

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की दौड़ और ड्रिल कराई गई ताकि उनकी शारीरिक फिटनेस बरकरार रहे. वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जाँच के लिए टर्नआउट चेक किया गया. टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन और एकरूपता पर बल दिया गया.
इसके साथ ही पुलिस लाइन की शाखाओं, बैरक की साफ-सफाई और वाहनों का भी निरीक्षण किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क, अनुशासित और फिट रहने का संदेश दिया.

