जमुई: जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे दो हथियारबंद डकैतों ने रिटायर्ड शिक्षक दंपति के घर में धावा बोला. बताया जा रहा है कि दोनों डकैत पुजारी के ड्रेस में थे और छत के रास्ते घर में घुसने के बाद दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया.

विज्ञापन
डकैतों ने घर में सो रहे रिटायर्ड शिक्षक भीमलाल बरनवाल और उनकी पत्नी कांति देवी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद उनके शरीर पर पहने हुए सोने की चेन, कान की बाली, अंगूठी, सोने की चूड़ियां और चांदी के गहने समेत कुल करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सामान लूट लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और डकैतों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
