बेतिया/ Arzoo Bakhsh जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में घूसखोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लाल सरैया चौक पर एक दरोगा की घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

वायरल वीडियो में मझौलिया के 112 नंबर वाहन पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार मुखर्जी एक पीड़ित से 500 रुपये की रिश्वत लेते साफ नजर आ रहे हैं. दरोगा गाड़ी में बैठे हैं और पैसे लेते हुए उनका हाथ कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो वायरल होते ही यह मामला तेजी से फैल गया और जिलेभर में हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने मामले को गंभीरता से लिया. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
देखें viral video

