बेगूसराय: गुरुवार को बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी मोहम्मद शहजाद की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बहरबन्नी गांव के समीप हुई. हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया और लोगों ने सड़क पर उतरकर लगभग चार घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार हंगामा और जाम लगाया.

सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. मृतक शहजाद तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहने वाला था और उसकी शादी मात्र छह महीने पहले हुई थी. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि अपराधियों को तुरंत एनकाउंटर किया जाए.
परिजनों के मुताबिक गांव के ही पंकज कुमार, विजय पासवान और कन्हैया सहनी ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या को अंजाम दिया है. मृतक के भाई ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से अपराधी लगातार रंगदारी मांग रहे थे. पहले भी विवाद हुआ था और एक बार अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद वे फिर रंगदारी मांगने लगे.
घटना के दिन शहजाद बाइक से कपड़ा लेकर दुकान जा रहा था. इसी दौरान बाबा स्थान के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली उसकी आंख के पास लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
