पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीटों का फार्मूला तय हो गया है. सूत्रों के अनुसार, सभी दलों के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल कर लिया गया है और अब इसकी औपचारिक घोषणा कल दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार सुबह 10:00 बजे पटना पहुंचेंगे. इसी समय गठबंधन के सभी प्रमुख नेता भी राजधानी में मौजूद रहेंगे ताकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ सीट बंटवारे की घोषणा की जा सके. बताया जा रहा है कि सीटों का वितरण इस प्रकार हुआ है.
राजद (135), कांग्रेस (61), वीआईपी (12), मार्क्सवादी लेनिनवादी (19), सीपीआई (6), सीपीआईएम (4), लोजपा (रामविलास) (3), आईपी गुप्ता (1) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (2).
सूत्रों का कहना है कि इंडिया गठबंधन ने कई दौर की बैठकों के बाद आपसी सहमति से यह फार्मूला तैयार किया है. अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है, जोमंगलवार को किसी भी समय की जा सकती है. वहीं, इस घोषणा के बाद महागठबंधन के उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

