दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. एनडीए के सभी दलों के बीच सीटों का बंटवारा पूरी तरह तय हो गया है. बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि संगठित और समर्पित एनडीए ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण कर लिया है.

फाइनल सीट शेयरिंग इस प्रकार है
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट
एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है. सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं. इधर केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी दिल्ली से पटना लौटे. उन्होंने सीट बंटवारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमें जो सीट मिली है, हम उससे खुश हैं. किसी अन्य को कितनी सीट मिली, यह आलाकमान समझे. हमें जो मिला है, हम उससे संतुष्ट हैं और कोई शिकायत नहीं है.” एनडीए के इस सीट बंटवारे के बाद सभी दलों में चुनावी तैयारियों में तेजी आ गई है.

