बिहार: बगहा से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है. जहां पश्चिम चम्पारण के निवर्तमान जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने तबादले से पूर्व दो हल्का कर्मचारियों को बर्खास्त कर सख्त संदेश दिया है. डीएम ने यह कार्रवाई 8 दिसंबर को की है.

बर्खास्त किए गए कर्मियों में पहला नाम पीपरासी अंचल में कार्यरत हल्का कर्मचारी अब्दुल समद का है. उन पर बगहा-1 प्रखंड में सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप था. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएम ने उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सेवा से हटा दिया है.
दूसरे कर्मचारी ठकराहां अंचल के हल्का कर्मचारी जगई राम को भी बर्खास्त किया गया है. उन पर रामनगर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में लिप्त रहने के आरोप थे. शिकायतों की पुष्टि के बाद जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया पूरी की.
जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्णय से अन्य कर्मचारियों में भी संदेश गया है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
