बेतिया: जिले के मझौलिया में सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जब कुकिंग गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते कई दुकानों में आग लग गई. घटना सुबह करीब 9 बजे पुराना पोस्ट ऑफिस के निकट, चीनी मिल के बाबू क्वार्टर गेट के सामने स्थित आशीष मिष्ठान भंडार में हुई. बताया जा रहा है कि अचानक सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिसके बाद तीन बार ब्लास्ट की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा.

आग इतनी भयंकर थी कि पास की सोनू अंडा दुकान, रहमतुल्लाह का सैलून और अन्य चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों लोग झुलसने या भागदौड़ में घायल हो गए. मौके पर पहुंची मझौलिया थाना पुलिस और अग्निशमन दल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
स्थानीय चीनी मिल के सेफ्टी अफसर गोविंद चौधरी, जितेंद्र साह और ग्रामीणों ने मिलकर बहादुरी दिखाते हुए दुकानों में रखे तीन अन्य सिलेंडर बाहर निकाले, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था.
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है. वहीं, मिष्ठान दुकानदार आशीष की दो छोटी बहनों के रोने और चीत्कार से माहौल बेहद भावुक हो गया. फिलहाल प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
