BIHAR: बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर स्थित एसएसबी 45 वीं बटालियन कैंप में करंट लगने से 3 जवानों की मौत हो गयी है, जबकि 9 जवान गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. जिसमें 4 की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी को बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल में नियुक्त होकर सुपौल के वीरपुर स्थित एसएसबी कैंप में सभी जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. इस बीच आज बड़ी घटना तब घटी जब एक टेंट को सिफ्ट करने के क्रम में कई जवान 11 हजार के हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गये. जानकारी अनुसार 3 जवान की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद आनन- फानन में सभी जवानों को एसएसबी द्वारा बीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां घायलों में 4 जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद एसएसबी के अधिकारी इस बाबत फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है.
विज्ञापन




