भोजपुर: जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहंगपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दोहरे मौत की वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से हथियार, कपड़े और अन्य सामान का सैंपल एकत्र किया. मृतकों की पहचान राजेश गुप्ता (34 वर्ष) और उसकी पत्नी सोनी देवी (29 वर्ष) के रूप में की गई है.
ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाएगी, इसका किसी को अनुमान नहीं था. फिलहाल पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
