भोजपुर: जिले के दानापुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई. घटना आरा रेलवे स्टेशन के समीप जगदेव नगर इलाके की है, जहां कोचिंग से लौट रहे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया.

मृतक की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी अनिल राय के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार हिमांशु महाराजा हाता स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता था और रोज की तरह शुक्रवार को भी वह कोचिंग खत्म कर अपने किराए के मकान जगदेव नगर लौट रहा था.
रेललाइन पार करते समय अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी. पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना बताई जा रही है, हालांकि पुलिस कारणों की पुष्टि कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
