आदित्यपुर: Parmeshwar Gorai भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस बुधवार को आदित्यपुर-2 रोड नंबर 7 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन लक्ष्मण राय ने किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है. इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को महान विचारक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा भोपाल में की गई थी. यह संगठन किसी विभाजन का परिणाम नहीं बल्कि समान विचारधारा वाले लोगों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है.
कार्यक्रम में भरत प्रसाद सिंह, चन्द्रमा पांडेय, इंद्रदेव प्रसाद, प्रेम सिंह, दीनानाथ शर्मा, सतीश शर्मा, मणिकांत झा, भोगेंद्र झा, अजय कुमार सिंह, प्रहलाद मिश्रा, सुरेंद्र साह, अजय कुमार कुशवाहा, मैनेजर प्रसाद, सुनील कुमार झा, शशि रंजन, धर्मनाथ सिंह, संजय मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित थे.

