बेगूसराय: विधानसभा नामांकन प्रक्रिया से पहले जिले की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बीजेपी के बागी नेता और जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव को पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है. नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा के समीप डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई.

मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार देव पर आठ वर्ष पूर्व परिहारा थाना क्षेत्र में अपने चाचा टुनटुन देव पर गोली चलाने का आरोप था. इस मामले में उनके खिलाफ वारंट लंबित था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद अमित कुमार देव ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि “मेरी बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नगर विधायक कुंदन कुमार ने मेरे खिलाफ यह साजिश रची है.”
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में अमित कुमार देव भाजपा से नाराज चल रहे थे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन की तैयारी कर रहे थे. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है.स्थानीय समर्थकों ने इस कार्रवाई को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है. वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी पूरी तरह पुराने आपराधिक मामले में की गई है और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
