बांका/ Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में दहेज लोभियों ने एक 25 वर्षीय महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान प्रियंका पांडेय के रूप में हुई है, जो पांडेयडीह गांव के राज प्रकाश पांडेय की पत्नी थी.

मृतका के भाई ने आवेदन दिया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और नहीं देने पर हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. पुलिस ने मृतका के पति राज प्रकाश पांडेय, ससुर जितेंद्र पांडेय और सास सरिता देवी को हिरासत में ले लिया है. फॉरेनसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और रविवार को बांका न्यायालय भेज दिया जाएगा.

