धनबाद: बैंक कर्ज से परेशान एक महिला द्वारा अपनी किडनी बेचने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय महिला पूजा देवी ने SNMMCH अस्पताल जाकर अपनी एक किडनी बेचने का प्रयास किया.

महिला अपने छोटे बेटे के साथ अस्पताल पहुंची थी. जब अस्पताल प्रबंधन को उसकी मंशा का पता चला तो उसे समझा- बुझाकर घर भेज दिया गया. किडनी बेचना और खरीदना भारतीय कानून के तहत अपराध है.
इस घटना की जानकारी जब धनबाद के विधायक राज सिन्हा को मिली तो वे खुद पीड़ित महिला के घर पहुंचे. उन्होंने महिला को मानसिक रूप से संबल देने के साथ- साथ बैंक के अधिकारियों से बात की और कर्ज चुकाने के लिए समय मांगा.
बताया गया कि पीड़ित महिला पूजा देवी एक छोटी दुकान चलाती हैं. दुकान के लिए उसने चार लाख रुपये का लोन लिया था. आर्थिक तंगी और बढ़ते ईएमआई के बोझ से परेशान होकर महिला ने किडनी बेचने का मन बना लिया.
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि महिला से मिलने के बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से बात की है. बैंक की ओर से महिला को एक आवेदन देने को कहा गया है, ताकि उसके केस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सके.
बाईट
राज सिन्हा (विधायक)
फिलहाल महिला मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है. लेकिन इस घटना ने यह जरूर दिखा दिया कि कैसे आर्थिक दबाव में आकर कोई भी इंसान आत्मघाती कदम उठा सकता है.
बाईट-
महिला

