चांडिल /Afroj Mallick

विज्ञापन
सरायकेला-खरसावां जिला के आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला प्रभारी मोहम्मद फैयाज आलम ने पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध समाप्त कर दिए हैं, तो व्यापारिक लेन-देन क्यों जारी है, उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के साथ हर तरह के व्यापारिक रिश्ते भी तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं, फैयाज आलम ने कहा, सिर्फ क्रिकेट न खेलने से देशभक्ति पूरी नहीं होती, असली देशभक्ति और मोहब्बत तब दिखेगी जब भारत हर स्तर पर पाकिस्तान से दूरी बनाएगा, ना यहां से सामान वहां जाए और ना वहां से कुछ आए, उन्होंने जोर देकर कहा कि जब बात राष्ट्रहित की हो, तो किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन
