जमशेदपुर/ Afroz Mallik आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने जुगसलाई थाना प्रभारी बैद्यनाथ कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की तस्वीर सप्रेम भेंट की, जिसे थाना प्रभारी ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया.

मुलाकात के दौरान जुगसलाई क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें नशाखोरी की बढ़ती समस्या प्रमुख रही. प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने इस सामाजिक बुराई पर चिंता व्यक्त करते हुए थाना प्रशासन से और अधिक सख्ती व तत्परता से कार्रवाई की मांग की. वहीं थाना प्रभारी बैद्यनाथ कुमार ने आश्वासन दिया कि जुगसलाई क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने कहा कि आजाद समाज पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए हमेशा तत्पर है.

